बचपन मेरा
वतन मेरा
कहां खो गया?
क्या हो गया?
चलो बचपन वापस लाएं
चलो खोया वतन वापस लाएं
चलो नालंदा,विक्रम शिला वापस लाएं
चलो तक्षशिला वापस लाएं
चलो अपना अखंड भारत वापस लाएं
पुनः प्रथम स्थान पर आएं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'