कब वर्षा आएगी?
कब वर्षा जाएगी?
यह बात वर्षा रानी भी नहीं कह पाएगी
मेघों से पूछो
अंबर से पूछो
नहीं कोई कुछ कह पाएगा
बस झमा झम पानी बरस जाएगा।
- सहज कुमार