मैं मौत से डरता नहीं हूं
मैं गलत कभी करता नहीं हूं
मौत मिले तो कह देना
मत मौत को सह देना
मौत से जो डर जाए
वही कायर कहलाए
सामने मौत के जो अड़ जाए
बढ़ कर आगे जो लड़ जाए
वीर सपूत वही कहलाए
जो शीष नहीं झुकाए
जो हिंद हित शीष कटाए
जंग जीत वही जाए।
- सहज कुमार