मौत जो डर जाए
जो भाग कर घर जाए
वह वीर नहीं
वह धीर नहीं
जो मौत से लड़ जाता है
हक पर अपने अड़ जाता है
वीर वही कहलाता है
जंग जीत कर वही आता है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'