अनशन तुम तोड़ दो
या अनशन से सबको जोड़ दो
या प्राण तुम छोड़ दो
मैं मंत्री मंडल से इस्तीफा नहीं दूंगा
मैं आधुनिक काल का मंत्री,मैं इस्तीफा नहीं दूंगा
मैं नहीं वह लाल
जो दे दे इस्तीफा तत्काल
पद से मेरी मर्यादा है
मुझसे मेरा वादा है
"मर जाओ तुम" मेरा भी एक इरादा है
अभी प्रश्न पत्र लीक हुआ नहीं उतना ज्यादा है
हुआ हो हल्ला बस ज्यादा है
तेरा मरने का इरादा है
मेरा जीने का इरादा है।
- सहज कुमार