हम भारत के वासी
भारत को स्वर्ग बनाएंगे
हम इस देश के वासी
इसे चम चम चमकाएंगे
हम आलस को दूर भगाएंगे
हम भारत को विकसित बनाएंगे
हम असली आजादी अब लाएंगे
हम अमृत की धार बहाएंगे
हम नई गंगा आज बहाएंगे
हम वीर धीर गंभीर बन जाएंगे
हम ईमान को बचाएंगे
हम नया हिंदुस्तान बनाएंगे
हम प्रेम व्यवहार बढ़ाएंगे
हम करूणा और दया दिखाएंगे
हम ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'