समय सदा चलता रहता है
जो सदा समय से चलता है
वही एक दिन चमकता है
वही एक दिन पाता सफलता है
समय को व्यर्थ जो गंवाता है
वही कभी कुछ नहीं पाता है
बैठ वही एक दिन पछताता है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'