आज के बच्चों को दो सही संस्कार
इन पर टिका है हमारा संसार
हैं ये हमारे भविष्य के कर्णधार
हैं ये हमारे भविष्य के आधार
हैं शिक्षक इनके सृजन हार
इनको दूर रखो नशे के संसार से
पढ़ाओ लिखाओ इनको प्यार से।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'