आत्म संतुष्टि है सबसे बड़ा पुरस्कार
भले सारा संसार न दे उपहार
या कोई बड़ा पुरस्कार
निराला नहीं पाए पुरस्कार
क्योंकि वे बन नहीं पाए चाटुकार
कर नहीं पाए चापलूसी एको बार
सबसे बड़ा पुरस्कार
है जनता का प्यार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'