सबसे बड़ा दान
है शिक्षा दान
पर होगा यह तभी आसान
जब अभिभावक करें शिक्षकों का सम्मान
जब हो सच्चे शिक्षकों का सम्मान
जब सपने हमारे छू लें आसमान
जब हों हमारे शिक्षक विद्वान
जब हों हम कर्मठ कोमल इंसान
जब शिष्य करें गुरु का सम्मान
जब हों गुरू भी भगवान समान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'