साफ साफ सच सच साहस से बोलो
डरो मत,संभल कर स्पष्टता से बोलो
जब तुम मुंह अपना खोलो
शब्दों को तराजू पर तोलो
झूठ बोल कर अंततः क्या पाओगे?
अपनी हंसी तुम कराओगे
सबके नजरों से गिर जाओगे
सच का सही परिणाम होगा
झूठ का गलत परिणाम होगा
जो है निडर
जो है प्रखर
छू लेगा सर्वोच्च शिखर
जो है कायर भागेगा
पीठ पर तीर खायेगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'