मनवा में खिले फूल कचनार
आया आज राखी का त्यौहार
दिल्ली से राखी आई है
बलिया से राखी आई है
छपरा से राखी आई है
यह राखी नहीं यह प्यार है
भाई बहन के पावन प्यार का इजहार है
एक धागे में इतनी शक्ति जिसका नहीं पारावार है
एक धागे से बंध जाता सारे संसार का प्यार है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'