ओ मेरे प्यारे देश!
तेरे कितने भेष?
तू जल में
तू थल में
तू मेरे हृदय स्थल में
तू मेरे अनतस्तल में
तू पर्वत पठार में
तू मेरे प्यार में
तू बिखरा सारे संसार में
तुम्हें प्रणाम
तुम्हें सलाम।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'