जवानों! तेरे हाथ में हमारे हिंद की तस्वीर है
जवानों!जगो जीतना हमें पाक अधिकृत कश्मीर है
वीर थे हम, आज भी हम वीर हैं
हमें बदलना पहले देश की तस्वीर है
तब हमें बदलना विश्व की तस्वीर है
तिरंगे की शान को और अभी बढ़ाना है
तिरंगे को शान से जग में लहराना है
जवानों! जगो हमें नूतन हिंद बनाना है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'