कोई करे छल और विश्वासघात
फिर करे क्षमा करने की बात
तो कैसे मानें हम उसकी बात
क्षमा गलतियों की होती है
छल और विश्वासघात का नहीं
गलतियां स्वभावत: होती हैं
जिसे करते क्षमा क्षमाशील सभी।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'