करूंगा अनशन
कि बच जाए वतन
कि बच जाए गरीब जन
जिनका हो रहा शोषण
त्याग दूंगा तन
कि बचा रहे वतन
कि बचा रहे वन
और उपवन
कि बचा रहे चमन।
- सहज कुमार