जवान रहने के लिए टहलना पड़ेगा
नित व्यायाम,प्राणायाम करना पड़ेगा
नित योगासन करना पड़ेगा
सदा संयम से रहना पड़ेगा
कुछ सहना पड़ेगा
थोड़ा तपना पड़ेगा
प्रकृति के गोद में घूमना पड़ेगा
सकारात्मक पुस्तकों को चूमना पड़ेगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'