कर्म से भाग कर
लोगों से भाग कर
कहां जाओगे?
जहां जाओगे
वहां पाओगे
बड़ी जिम्मेदारी
और दावेदारी
और हिस्सेदारी
कब तक किनारे पर
बैठ कर
पछताओगे
जहां जाओगे
कर्तव्य निभाने होंगे
नहीं कोई बहाने होंगे।
- सहज कुमार