यह है हमारा हिंदुस्तान
जहां गूंजता अजान
जहां गूंजता राष्ट्र गान
जहां कोई पढ़ता नमाज
जहां कोई गढ़ता समाज
जहां कोई पूजता आसमान
जहां कोई पूजता भगवान
जहां हैं कर्मठ किसान
जहां हैं जांबाज जवान
यहां है गंगा का मैदान
यहां हैं खेत खलिहान
यहां हैं वीर हनुमान
जहां संत लगाते ध्यान
यह है हमारा हिंदुस्तान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'