ईश्वर! ऐसा दो आशीर्वाद
कि हिंद हमारा मुस्कुराए
ईश्वर! कर दो हमें आबाद
कि हम समृद्धि के गीत गाएं
ईश्वर! ऐसा करो सुसंवाद
कि हम अंबर से बतियाएं
ईश्वर! दो ऐसा वरदान
कि हिंद हमारा विकसित हो जाए
ईश्वर! ऐसा दो आशीर्वाद
कि हिंद हमारा मुस्कुराए।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'