भले समझो मुझे आवारा
पर करता कर्म मैं प्यारा
करता कर्म मैं न्यारा
है स्वदेश मुझे प्यारा
है स्वदेश मेरा न्यारा
बहती मेरे हृदय में प्रेम की धारा
मेरे अंदर बहती पावन गंगा की धारा
है जब कर्म मेरा न्यारा
तो हूं कैसे मैं आवारा?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'