होगा सवेरा
होगा सवेरा
दुःख के बादल छंट जाएंगे
शत्रु सारे हमारे हट जाएंगे
समृद्ध हमारा हिंदुस्तान होगा
जग में हमारा प्रथम स्थान होगा
पहले भी थे प्रथम स्थान पर
फिर होंगे हम प्रथम स्थान पर
विकसित होने का लक्ष्य हमारा है
बनना हमको चमकता सितारा है
नालंदा वापस आएगा
विक्रम शिला वापस आएगा
तक्षशिला वापस आएगा
हिंद हमारा जगमगाएगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'