पश्चिम वालों! सुनो
सारे सज्जनों! सुनो
सूरज पूर्व में उगता है
पश्चिम में वह डूबता है
सभ्यता का सूरज
संस्कार का सूरज
विकास का सूरज
ज्ञान विज्ञान का सूरज
उगा हमारे हिंदुस्तान से
बढ़ चढ़ कर इतराते तुम हो
खुद को बहुत बड़ा बताते तुम हो
झूठ की खेती करो मत
हमको मानो, डरो मत।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'