विपरीत मौसम कहता है लड़ो
अधिकार कहता है अड़ो
बाधाएं कहती हैं लड़ो
समस्याएं कहती हैं लड़ो
अन्याय के विरुद्ध लड़ो
शत्रुओं से निरंतर लड़ो
संघर्ष ही जीवन है
जीवन एक महा रण है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'