धर्म,क्षेत्र,भाषा,रंग,देश के नाम पर झगड़ा क्यों है?
ईर्ष्या,अहंकार,लोभ,धन के नाम पर रगड़ा क्यों है?
हैं ईश्वर एक
हैं हम एक
है धरा एक
है अंबर एक
समझो सबको सदा समान
दो सबको सदा सम्मान
तो बनेगा सुंदर जहान
तो बनेगा हमारा हिंदुस्तान
एक वृक्ष की कई डालियां हैं
सभी प्यार की प्यालियां हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'