है वही इंसान
जिसके पास है स्वाभिमान
और दे सकता है बलिदान
अपने आन बान शान के लिए
अपने प्यारे हिंदुस्तान के लिए
जो देता हाथ पसार
जिसको है अधीनता स्वीकार
ऐसे लोग मरते हैं सौ बार
वीर मरता है एक बार
कायर मरता है बार बार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'