है सारा संसार मेरा
है सारा संसार प्यार मेरा
है सारा हिंदुस्तान मेरा
होता है पल पल सवेरा
है हर हृदय में ईश्वर का डेरा
विकसित होगा सारा संसार
होगी धन्य धान्य चहुंओर अपार
है हिमालय और सात समंदर
हैं ईश्वर सबके अंदर
है धरा सारे स्वर्ग से सुंदर
है बरसता प्यार मेरा
है सारा संसार मेरा।