रक्त लाल
यह वक्त लाल
लाल रंग करे कमाल
युद्ध भूमि का रंग लाल
कर्म भूमि का रंग लाल
भारत भूमि का कमाल
है रक्त लाल
मां के लाल
सीमा पर करें कमाल
जगो,मेरे लाल!
तुम तत्काल
सुनो, मेरे लाल!
बनो शत्रुओं के काल
बदल दो काल
है रक्त लाल।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'