है आज दीवाली
पर नहीं है कोई खाली
नहीं है खुशहाली
"लाओ प्यार की थाली"
कह रही दीपों की अवली
बन कर कोमल कली
निकली दीपों की अवली
"जलाओ दीप हर गली"
कहती दीपों की अवली।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'