विजय के गीत गाओ
खूब खुशियां मनाओ
एक कारण खुशी का ढूंढ़ लाओ
सर्वत्र खुशियां फैलाओ
रोने वाले को कोई पूछता नहीं
मुस्कुराने वाले को पूछती मही
चेहरे पर एक मुस्कान लाओ
एक रोते बच्चे को हंसाओ
विजय के गीत गाओ।
- सहज कुमार