विज्ञापन

गया, बलिया मुजफ्फरपुर राजस्थान

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उच्च विचार,शुद्ध विचार,उत्साह,साहस,बलिदान
        
                                                    
                            
इन्हीं मानव मूल्यों पर टिका है हमारा हिंदुस्तान
महाभारत,रामायण,राम चरित मानस,वेद,पुराण,कुरान
इन्हीं पर खड़ा है हमारा हिम्मती हिंदुस्तान
बागी बलिया, बैरिया,और गंगा का मैदान
जहां चले हम सीना तान
जहां गूंजे गौरव गान
जहां आसमान
से ऊंचा है हमारा स्वाभिमान
जहां है घास का मैदान
जहां है हमारा अमर बलिदान
जहां है मंगल पांडे की तलवार
तीक्ष्ण धार
बहती जहां अमृत की धार
हैं हम अमर संतान
जहां गूंजे " सहज कुमार" के राष्ट्रगान
है जहां की पावन मिट्टी
है जहां की प्रसिद्ध लिट्टी
सुन हमारा नाम हो जाती बंद शत्रुओं की सिट्टी-पिट्टी
हैं हम हिंदुस्तान के जवान
है चौड़ा सीना, हैं राणा, शिवा,चौहान
हैं हमारा गौरव शाली राजस्थान
है हमारा प्यारा मुजफ्फरपुर, है गरीब स्थान
है जहां गया की पावन धरती,होते नित पिंडदान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all