है कौन ऐसी सरकार
जो करे जनता से प्यार
जो करे गरीबों से प्यार
जो करे सबसे सच्चा व्यवहार
जो करे चमत्कार
जो करे समानता का व्यवहार
जो करे सर्वत्र सुधार
जो करे तेज विकास की धार
है कौन जनता की सरकार
शिक्षित हो जनता तो चुने अच्छी सरकार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'