विज्ञापन

एक साहसी जिला बागी बलिया

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब धरती पर परतंत्रता ले रही थी अंगड़ाई
        
                                                    
                            
तब बागी बलिया ने आजादी की अलख जगाई
वीर मंगल पांडे ने तलवार चलाई
वीर चित्तू पांडे ने सरकार बनाई
सबसे पहले हमनें आजादी लाई
है वही जिला
जहां आजादी का पुष्प पहले खिला
दिया जग को जो हिला
चल रहा है तब से सिलसिला
जग जीतने का
जंग जीतने का
हिमालय को हम जगाने वाले
दिल्ली सरकार को हम हिलाने वाले
जब जब बागी बलिया बोला है
तब तब दिल्ली सरकार डोला है
ऐसे ही नहीं हम कहलाते हैं बागी बलिया वाले
हैं हम निराले
हैं हम बड़े हृदय वाले
हैं हम साहसी हृदय वाले
हैं हम गंगा के मैदान वाले
हैं हम प्रताप के गर्म खून वाले
हैं हम शिवा राणा चौहान के खून वाले
है कोई जो हमसे हाथ मिला ले
हम अंबर में वीरता के पुष्प खिलाने वाले
हम बलि क्षेत्र वाले
हम भृगु क्षेत्र वाले
हम "सहज कुमार"के जिला वाले।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajan

30 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7450 कविताएं

View Profile