तुम राजा
मैं प्रजा
अंततः दोनों को या तो दफनाया जाएगा
या तो जलाया जाएगा
दिखावटी शोक जताया जाएगा
फिर भुलाया जाएगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'