जो कर रहा आज अपमान
वही कल करेगा सम्मान
बस अपने कर्म पर दो ध्यान
लोग देंगे तुम पर ध्यान
जीत लो आज आसमान
ओ कर्मठ इंसान!
ओ भाग्यवान!
बनो तुम समर्थवान
करो कुछ अनुसंधान
करो संधान
ओ इंसान!
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'