देखो देश मेरा कहां है?
तिरंगा जहां देश मेरा वहां है
है गंगा जहां देश मेरा वहां है
है हिमालय जहां देश मेरा वहां है
है स्वाभिमान जहां देश मेरा वहां है
है राजस्थान जहां देश मेरा वहां है
है हृदय स्थान जहां देश मेरा वहां है
है बिहार बंगाल जहां देश मेरा वहां है
है उत्तर प्रदेश,पंजाब जहां देश मेरा वहां है
है राष्ट्र गान जहां देश मेरा वहां है
है संविधान जहां देश मेरा वहां है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'