दर्द अपना किससे कहें?
दर्द अपना अपने सहें
कौन सुनेगा दर्द मेरा?
कौन समझेगा दर्द मेरा?
सबका स्वार्थ अपना है
सबका सुंदर सपना है
खुद से खुद बात करें
खुद से खुद मुलाकात करें
चिंतन मनन करें
समस्या का हल निकलेगा
जमाना का क्या है कुछ कुछ कहेगा।
- सहज कुमार