इंसान छू सकता है आसमान
ठान ले तो है सब कुछ आसान
जब इंसान के साथ हैं भगवान
तो इंसान बना सकता भाग्य अपना
वह कर सकता है पूरा सारा सपना
वह बना सकता है स्वर्ग में मकान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'