कितनी छोटी सूई,काम करे बेजोड़
छोटा समझ मत इसको दो छोड़
यह देती फटे पुराने कपड़ों को जोड़
कितना छोटा मोबाइल का चिप्स
छोटे छोटे महत्वपूर्ण शिक्षक के टिप्स
बदल देते लंबे-लंबे जीवन को
बदल देते हमारे भुवन भवन को
बदल देते हमारे तन मन को
छोटे छोटे हमारे काम
बदल देते जीवन तमाम
छोटी-छोटी अच्छी आदतें, बना देंगी हमें कलाम
बड़े के चक्कर में छोटों को मत छोड़ो
बड़ा बनो, बड़ा करो छोटों को जोड़ो
सबको जोड़ना सीखो
बुरों को छोड़ना सीखो।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'