भारत भूमि पावन है
भारत भूमि मन भावन है
भारत भूमि स्वर्ग से सुंदर है
भारत भूमि पर अनन्त अवसर है
भारत भूमि स्वर्ग का एक टुकड़ा है
भारत भूमि स्वर्ग का मुखड़ा है
यहां हैं सुंदर सुंदर बागान
यहां हैं सुंदर खेत खलिहान
यहां हैं कर्मठ किसान
इसे जानता जहान
है यहां गीता का ज्ञान
है यहां वेद पुराण
है यहां पावन कुरान
है यहां सबका सदा सम्मान।
- सहज कुमार