भोरे भोरे उठ कर, करके स्नान
छठ व्रती मनाए पर्व महान
करके सूरज देव को अर्घ दान
कर रहे हैं भक्तजन जलपान
कर रहे हैं शुद्ध खान पान
है छठी मैया दो सबको वरदान
कि हंसता रहे हमारा हिंदुस्तान
और सकल जहान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'