विश्व का नक्शा उठाया
सबसे पहले भारत को पाया
क्योंकि भारत मेरे मन में समाया
क्योंकि है हिंद हमारे हृदय में समाया
सारे संसार में एक ही तो देश है
बाकी सब विदेश हैं
बाकी सब परदेश हैं
सबसे सुंदर देश है मेरा
जहां मनवा डाले डेरा
जहां मनवा डाले फेरा
जहां हुआ पहले सवेरा
है वही देश मेरा
है वही देश मेरा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'