जन्म से नहीं, कर्म से इंसान
बनता है महान
देखो,राम को
देखो, श्याम को
देखो, कलाम को
बिना किए कोई काम बड़ा
बन कैसे सकता कोई इंसान बड़ा?
करो कुछ नेक काम
बन जाओ राम
बन जाओ श्याम
बनाओ धरा को और अभिराम
करके कुछ महान काम।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'