सड़क के किनारे
चल रहे लोग ढेर सारे
एक ओर बकरी चले
दूसरी ओर चारपहिया चले
ये हमारे हिंद के शहर हैं
एक साथ दिखते देहात व शहर हैं
एक तरफ कई कारें
दूसरी तरफ गरीबों की कतारें
दिखते ऐसे नजारे
हिंदुस्तान में हमारे।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'