अपना घर
अपना शहर
अपना अंबर
सबको अच्छा लगता है
परदेश किसको अच्छा लगता है?
पर पैसे के लिए
नौकरी के लिए
हम घर से दूर हैं
हम शहर से दूर हैं
हम सुख से दूर हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'