हर साल दीवाली आती है और अंधेरा रह जाता है
"फिर अगले साल आऊंगा," अंधेरा यह कह जाता है
अंधेरा सदा के लिए भागता क्यों नहीं?
प्रकाश सदा के लिए रह जाता क्यों नहीं?
यही कसक मन में बस रह जाता है
"बल्ब से अंधेरा भागेगा नहीं,"सूरज कह जाता है
चांद तारों! सूरज बन कर चमक जाओ
और अंधेरे को सदा के लिए भगाओ।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'