जीवन में आगे देखो
जीवन में सामने देखो
इतिहास से सीखो
नूतन इतिहास लिखो
सफल सदा दिखो
असफलता से सीखो
करो कुछ कर्म महान
ओ मेरे वीर जवान!
भर लो मुठ्ठी में आसमान
जीतो जहान,पाओ सम्मान
ओ मेरे शूर साहसी जवान!
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'