उजालों का कुछ सिलसिला है अभी,
अंधेरों से आगे वो मिला है अभी।
गिरे थे मगर फिर उठे हैं सभी,
भरोसा कहीं तो बचा है अभी।
नहीं टूटे रिश्ते सभी एक साथ,
किसी दिल में चाहत बसी है अभी।
न साँसों ने हमसे किनारा किया,
तो जीने का सपना पला है अभी।
'अंजना' कह रही है ये बात दिल से,
उम्मीदों का दीपक जला है अभी।
- अंजना चक्रपाणि मिश्र