मॉनसून सा मौसम ऐसा कमाल कर जाती हो,
कभी मिल आउटेज, कहीं फीडर चोक कराती हो।
फिर भी मैं तुम्हें ऑयल गन के साथ चलता हूँ,
मुझे अपने नहीं, मेंटेनेंस की किस्मत से बचाता हूँ।
फिर भी तुम मुझसे नाराज़ हो जाती हो,
CHP से गीला कोयला भेजती हो।
फिर तुम्हें अपनी मोहब्बत से सींचता हूँ,
फिर प्यार अपने होने का एहसास दिलाता हूँ।
फायर हाइड्रेंट की फुहारों से सींचता हूँ।
फिर अपने प्यार से मिल का रास्ता दिखाता हूँ,
अपने वादे से तुम नहीं मुकरती हो।
अपना जादू दिखाकर
बॉयलर को रोशनी दे जाती हो।
मौसम इतना जुड़ा कर जाती हो
और प्लांट का PLF बढ़ा जाती हो।
यही मॉनसून के मौसम का जादू दिखा जाती हो।
— अनिल शाह