आंखों में उतर जाए नजारा नहीं मिला
मुझको जो चाहिए था सहारा नहीं मिला
अब चांद के मिलने से भी मिलेगी क्या खुशी
दिल जिस पे आ गया था वो तारा नहीं मिला
जो रह गया था मिलते मिलते एक दफा कभी
गुजरी उमर लेकिन वो दुबारा नहीं मिला
मंजिल नहीं मिल पाई किसी राहगीर को
दरिया के मुसाफिर को किनारा नहीं मिला
हम आग के दरिया से भी होकर चले जाते
उसका कोई माकूल इशारा नहीं मिला
बहती गई हवा भी लेकिन उदास सी
बादल उसे अब तक वो आवारा नहीं मिला